पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को उनकी पार्टी जद-यू ने पद से हटने के लिए कह दिया है. पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने उन्हें एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि विधानमंडल की बैठक में नीतीश कुमार को नया नेता चुन लिया गया है.
शरद यादव ने चिट्ठी में कहा है, \"राज्य में पार्टी की नई सरकार बन सके, इसलिए यह ज़रूरी है कि वे (मांझी) अपने पद से त्यागपत्र तुरंत दे दें.\"
मांझी ने यादव के ख़त का कोई जवाब नहीं दिया है. मांझी नीति आयोग की बैठक के सिलसिले में दिल्ली में हैं.
वहीं कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और जद-यू के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर कार्यवाहक राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के नाम एक समर्थन पत्र उनके मुख्य सचिव को सौंपा.
राज्यपाल फ़िलहाल कोलकाता में हैं और वो सोमवार को पटना आएंगे.
नए नेताराज्यपाल के सचिव को सौंपे गए पत्र में 129 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया गया है. पत्र में कहा गया है कि जीतन राम मांझी को जदयू के विधानमंडल के नेता पद से हटाकर उनकी जगह नीतीश कुमार को नया नेता चुना गया है.
इस प्रतिनिधिमंडल में जनता दल यूनाईटेड की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीक़ी, कांग्रेस के सदानंद सिंह और भाकपा व राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि शामिल थे. इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक भी उनके साथ राजभवन गए थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.