पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांझी: विधान सभा में बहुमत साबित करूँगा

मांझी: विधान सभा में बहुमत साबित करूँगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस्तीफ़ा देने से इनकार करते हुए कहा कि वो विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे. इससे पहले जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने पत्र लिखकर मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए कहा था.

दिल्ली में जीतन राम मांझी ने प्रेस वार्ता में कहा, \"बिहार विधानसभा में जो भी साथ देगा उसका स्वागत है.\"

मांझी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री से उनकी केवल विकास के मुद्दे पर बात हुई.

उन्होंने अपने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को गुमराह किया जा रहा है और नीतीश जैसे अच्छ लोग उनके बहकावे में आकर ग़लत काम भी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार विधानमंडल दल की बैठक ग़ैर कानूनी है, इसलिए किसी को नेता चुनने या उस नेता को मंजूरी देने की बात भी ग़लत है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)