पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमनीष शांडिल्य
बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
बिहार में मचे सियासी उठापटक के बीच शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे.
यह मुलाक़ात नीतीश के सरकारी आवास पर हुई जो मुख्यमंत्री आवास के ठीक पीछे है.
बताया जा रहा है कि यह मुलाक़ात संपन्न हो गई है.
इस बीच मांझी ने दोपहर दो बजे अपनी कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है. बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव ने इसकी पुष्टि की है.
नीतीश कुमार के इस्तीफ़ा देने के बाद मांझी बने थे मुख्यमंत्री
सियासी हलकों में मांझी-नीतीश मुलाक़ात और कैबिनेट की बैठक को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक़ मांझी-नीतीश मुलाक़ात के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में मांझी सरकार कुछ चौंकाने वाले फ़ैसले भी ले सकती है.
दूसरी ओर बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू ने भी शनिवार शाम चार बजे पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाने की घोषणा कर रखी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.