पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'आप\' विधायक बिन्नी पार्टी से निष्कासित

\'आप\' विधायक बिन्नी पार्टी से निष्कासित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिन्नी पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज़ थे.

आम आदमी पार्टी ने अपने एक विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी ने निकाल दिया है.

पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बिन्नी की बर्ख़ास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा कि बिन्नी का पार्टी में बना रहना पार्टी की छवि को ख़राब कर रहा था.

दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी की पांच सदस्यीय कमेटी ने रविवार देर शाम बिन्नी को पार्टी से निष्कासित करने का फ़ैसला किया.

लक्ष्मी नगर से पार्टी के विधायक बिन्नी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को \'झूठा\' तक कहा था.

बिन्नी की नाराज़गी

इससे बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उन पर पार्टी की छवि को ख़राब करने का आरोप लगाया गया था. पार्टी ने कहा था

क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती मामले में भी बिन्नी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात कर उनसे भारती के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने की अपील की थी.

पार्टी के ज़रिए क़ानून मंत्री का बचाव किए जाने पर भी बिन्नी पार्टी की राय से अलग थे और पार्टी से उन्हें बर्ख़ास्त किए जाने की मांग कर रहे थे. केजरीवाल के ज़रिए रेल भवन पर धरना दिए जाने की भी आलोचना करते हुए बिन्नी ने कहा था कि सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल धरने पर बैठे थे.

ग़ौरतलब है कि सरकार के गठन के दौरान भी बिन्नी एक महत्वपूर्ण बैठक से उठ कर चले गए थे. उस वक़्त ये क़्यास लगााया जा रहा था कि मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे पार्टी से नाराज़ है. लेकिन बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने उनसे मुलाक़ात की और फिर पार्टी की तरफ़ से कहा गया कि मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण बिन्नी नाराज़ नहीं हैं और मीडिया में आ रही इस तरह की ख़बरें महज़ क़्यास हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)