बायोमैट्रिक्स हाजिरी पर बीआईटीटी में रोक
सिटी रिपोर्टर| बीआईटीटी संस्थागत संगठन है, जहां लोगों का सामूहिक जमाव आम है। जहां भी सामूहिक जमाव होगा, वहां कोराना वायरस के फैलने की संभावना ज्यादा होती है। इस कारण बीआईटीटी ग्रुप ने अपने सारे सेंटरों में बायोमैट्रिक्स हाजिरी पर रोक लगा दी है। इसमें गेतलातू स्थित बीआईटीटी पाॅलिटेक्निक, बीआईटीटी पब्लिक स्कूल, रातू रोड स्थित बिट्टी बालपन प्ले स्कूल मुख्य हैं। इस बाबत हुई बैठक में बीआईटीटी ग्रुप के सीईओ डाॅ. आमोद ठाकुर ने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लिए निर्णय के आलोक में यह कदम उठाया गया है। सफाई का भी ख्याल रखा जा रहा है। संस्थान के चेयरमैन डाॅ. रंजीत कुमार एवं चेयरपर्सन डाॅ. वंदना कुमारी ने अपने संदेश के माध्यम से संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं स्टूडेंट्स को कोरोना से बचाव के लिए उपाय बताए। बैठक में सुभाष कुमार, बिनय सिंह, अमित सिंह, राजीव सिंह, महावीर प्रसाद महतो, अनुरंजीत रंजन, प्रियब्रत मौजूद थे।