पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु को पानी से बहुत डर लगता है क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता.
अंग्रेज़ी अख़बार बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक हाल ही में बिपाशा अपनी हॉरर फ़िल्म \'अलोन\' की शूटिंग कर रही थीं.
शूटिंग केरल के बैकवाटर्स में हो रही थी और शूटिंग के दौरान बिपाशा को अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के पीछे जेट-स्की पर बैठना था.
जेट-स्की पलटीबिपाशा बेहद डरी हुई थीं लेकिन फिर भी वो सीन करने के लिए राज़ी हो गईं.
एक जगह पर करण को टर्न लेना था. जैसे ही वो मुड़े, जेट-स्की पलट गई और बिपाशा पानी में गिर गईं और डूबने लगीं.
उस वक्त फ़िल्म की टीम वहां से काफ़ी दूर थी इसलिए करण बिपाशा को डूबते देख ख़ुद पानी में कूद गए और उन्हें डूबने से बचाया.
बिपाशा को एक दूसरी बोट में लाया गया और उन्हें सामान्य होने में करीब दो घंटों से ज़्यादा का वक्त लगा.
सेट पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर करण सिंह ग्रोवर की तारीफ़ की.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.