पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफतेहाबाद (भूना)। भाजपा ओबीसी मोर्चा सनियाना मंडल के कोषाध्यक्ष एवं घोटडू बूथ के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार गेदर ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने मृतक की मां सरजा देवी की शिकायत पर पत्नी पूनम देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- 32 वर्षीय डॉ. कृष्ण कुमार गेदर गांव घोटडू में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रेक्टिस करता था। इसके साथ-साथ वह राजनीति में भी सक्रिय था। पिछले कई दिनों से उसके परिवार में आर्थिक तंगी के साथ-साथ पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। कृष्ण के दो बच्चे हैं।
ये लिखा सुसाइड नोट में
- यह पत्र मैं अपनी मर्जी से लिख रहा हूं। आज जो काम मैंने किया है वह काम मैंने अपनी मर्जी से किया है। इसमें किसी की गलती नहीं है।
- अपने परिवार से तंग आकर आज मैंने मौत को गले लगाया है। मैं कुछ दिनों से घर की कमजोरी से तंग आकर आत्महत्या की है।
- मेरा गांव में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है और ना ही कोई गांव का मैटर है। मेरा मैटर सिर्फ और सिर्फ मेरे परिवार का है।
- मैं अपनी पत्नी से तंग आ चुका हूं। इस आत्महत्या का कारण मेरी पत्नी है। न कि मेरे बच्चे, यह सब मेरी पत्नी की वजह से हुआ है।
- आज वो ये सब न बोलती तो आज ये काम नहीं होता। न इसमें दोनों भाइयों का कसूर है और ना ही मेरी मां का।
- मैं आज दुनिया छोड़कर चला हूं मैं आपको बता रहा हूं कि इस मैटर की वजह मेरी और मेरी पत्नी है और कोई नहीं । इस दुनिया को मैं अलविदा कह रहा हूं। जय हिंद, जय भारत मां की जय।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.