पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे. हाल में एक दिवसीय उपवास के दौरान दिल्ली कांग्रेस नेताओं की छोले भठूरे खाते हुए तस्वीर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर इसका मजाक बनाया था। अब पुणे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बीजेपी के दो विधायक उपवास के दौरान सैंडविच और चिप्स खाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना 12 अप्रैल की है लेकिन इसका वीडियो आज सामने आया है।
दो विधायक स्नैक्स खाते नजर आये
- मामला 12 अप्रैल का है, जब महाराष्ट्र के पुणे में राज्य सरकार में मंत्री गिरीश बापट विधायकों की एक बैठक ले रहे थे।
- इस बैठैक में शामिल होने से पहले दो भाजपा विधायक बाला भेगाड़े और भीमराव तापकिर ने कहा कि वो प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक दिवसीय उपवास पर हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों बैठक में मजे से स्नैक्स खाते नजर आए।
- यह पूरी घटना किसी ने अपने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी।
यह है बीजेपी नेताओं की सफाई
- पकड़े जाने के बाद अब बीजेपी नेता सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने बयान जारी कर कहा है कि लोगों ने गलती से उस दिन स्नैक्स खाया लिया था।
- वहीं बीजेपी विधायकों ने सफाई देते हुए कहा कि बैठकों के दौरान स्नैक्स सर्व किया जाता है। जब उपवास के दौरान उनके सामने स्नैक्स आया तो वो भूल गए और लोगों ने खाना शुरु कर दिया।
बीजेपी ने सतर्क रहने की दी थी सलाह
- आपको बता दें कि दलितों के समर्थन में किए गए कांग्रेस पार्टी के उपवास में कांग्रेस नेताओं के छोले-भटूरे खाते हुए तस्वीरें वायरल होने के बाद बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया था।
- इसके बाद बीजेपी ने देशभर में अपने पार्टी के नेताओं को उपवास कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक जगहों पर खाने से बचने या खाते हुए कैमरे की जद में आने से बचने की सलाह दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.