पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BJP विधायक ने SP को दी धमकी, कहा- तुम लातों के भूत हो; SP बोले तुम जो भी हो मुझे पता है अपनी ड्यूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- हर्षवर्धन का धमकी देने वाला वीडियो हुआ वायरल

- एसपी इलाहाबाद ने कहा- शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

 

 

 

इलाहाबाद.    भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने शनिवार को बाघंबरी गद्दी मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने से रोके जाने पर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान विधायक ने एसपी (गंगापार) सुनील सिंह से बदसलूकी करते हुए कहा, "तुम लोग लातों के भूत हो, लातों से ही मानते हो।" इस पर एसपी ने जवाब दिया कि मुझे अपनी ड्यूटी पता है।

 

बाघंबरी मठ में संतों के साथ भोजन करने पहुंचे थे योगी
- दरअसल, शनिवार को योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद के दौरे पर थे। वे बाघंबरी गद्दी मठ में अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, संतों के साथ भोजन करने पहुंचे थे। उसी दौरान वहां विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी योगी से मुलाकात करने के लिए अंदर जाने लगे। लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात एसपी सुनील सिंह ने उनको अंदर जाने से रोक दिया।
- इसके बाद हर्षवर्धन ने एसपी से बदसलूकी से बात करते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, "पता नहीं, मैं भाजपा का दिग्गज नेता और उत्तरी शहर से विधायक हूं।" इस पर सुनील सिंह ने कहा कि आप जो भी हों मुझे अपनी ड्यूटी पता है, अंदर जाने के लिए सीएम और कैबिनेट मंत्री के अलावा किसी का भी प्रवेश वर्जित किया गया है।"
- इसके बाद हर्षवर्धन ने कहा, "तुम लोग लातों के भूत हो, लातों से ही मानने वाले हो। तुम लोग जूतों की ही भाषा समझते हो।"

 

कौन है हर्षवर्धन वाजपेयी?
- 2014 में हर्षवर्धन वाजयेपी भाजपा के टिकट पर इलाहाबाद नार्थ से विधायक चुने गए। 2007 और 2012 में उन्होंने बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनों ही बार उन्हें कांग्रेस के अनुग्रह नारायण से हार का सामना करना पड़ा था। 
- हर्षवर्धन इंदिरा गांधी के खास रहीं और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र कुमारी वाजपेयी के पोते हैं। 
- हर्षवर्धन की मां रंजना वाजपेयी समाजवादी पार्टी से काफी समय से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में सपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हैं। रंजना को सपा सुप्रीमो मुलायम के खास लोगों में माना जाता है। हर्ष के पिता अशोक वाजपेयी कांग्रेस के बड़े नेता थे। 

 

क्या कहना है एसएसपी का?
- मामले पर इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी बताया कि बीजेपी विधायक और एसपी गंगापार के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सामने आया है, लेकिन अभी इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...