पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लखनऊ. बीजेपी नेता बुक्कल नवाब मंगलवार को हजरतगंज स्थिति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानजी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में घंटा चढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां एमएलसी बनने के लिए नहीं आया हूं। मैं पहले भी इस मंदिर में आता रहा हूं और भगवान ने आगे बुलाया तो भी आता रहूंगा मैंने यहां से जो मांगा है मुझे मिला है।
क्या कहा बुक्कल नवाब ने?
- मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं इस मंदिर में भंडारा भी कर चुका हूं। जो लोग कहते हैं कि मैं एमएलसी बनने के लिए यहां आया हूं उनके बार में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। ये आस्था की बात है।
- उन्होंने कहा कि यहां के मंदिर के पुजारी से आप पता कर सकते हैं कि मैं यहां आते रहता हूं। मैं किसी भी लालसा के कारण नहीं आया हूं।
अयोध्या में राम मंदिर बनने का किया था समर्थन
- उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार थी तभी मैंने राम मंदिर बनने का समर्थन किया था। बता दें कि सपा में रहते हुए बुक्कल नवाब ने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर हर हाल में बनना चाहिए। भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे, ऐसे में उनका मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए। वे राम मंदिर के लिए 15 करोड़ रुपये देंगे।
बीजेपी ने दिया है रिटर्न गिफ्ट
- बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के साथ दो राज्य मंत्रियों की खातिर अपनी विधान परिषद सदस्यता छोड़ने वाले नेताओं को बीजेपी ने रिटर्न गिफ्ट दिया है। उन्हें एमएलसी का टिकट पार्टी ने दिया है। बुक्कल नवाब ने पिछले साल सपा और एमएलसी सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस बार बीजेपी ने उन्हें फिर से एमएलसी का टिकट दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.