नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि बीजेपी के खाते में बमुश्किल तीन सीटें आईं। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। हारने वाली बड़ी हस्तियों में बीजेपी की सीएम कैंडिडेट
किरण बेदी और कांग्रेस के अजय माकन भी शामिल हैं। वर्ल्ड कप के लिए बन रहे माहौल के बीच कहा जा सकता है दिल्ली के चुनावी टूर्नामेंट में चैंपियन आप रही है।