पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए 140 से अधिक मंच, आम जनता की फजीहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह बुधवार शाम को पहली बार शहर आ रहे हैं। शाम लगभग 5 बजे सिंह क्षिप्रा पहुंच गए थे जहां सांवेर विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सिंह के इंदौर पहुंचने के बाद स्वागत में भाजपा द्वारा बड़े गणपति से राजवाड़ा तक रैली निकाली जाएगी। इस रैली मार्ग पर 140 से अधिक स्वागत मंच भाजपाइयों ने लगाए हैं, जिसके चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को बड़ा गणपति से गोराकुंड चौराहा होेेते हुए रैली राजबाड़ा पहुंचेगी इस दौरान यह रास्ते बंद रहेंगे। जनता को यदि परेशानी से बचना है तो शाम को राजबाड़ा क्षेत्र में जाने से बचें।

 

5 बजे से शुरू होगी रैली
- प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे राकेश सिंह शाम 5 बजे बड़े गणपति की पूजा कर रैली की शुरुआत करेंगे। यह रैली बड़ा गणपित, धानगली चौराहा, मल्हारगंज, टोरी कॉनर से होती हुई गौराकुंड चौराहा पहुंचेगी। यहां से शीतलामाता बाजार होते हुए सांठा बाजार, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार, पीपली बाजार, इमामबाड़ा, गोपाल मंदिर की गली हाेते हुए राजवाड़ा पर पहुंच कर समाप्त होगी। यहां से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कारवां जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेगा।


पूरे रास्ते पर लगे मंच
- प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए रैली के इस संकरे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों मंच लगा दिए हैं। इसके चलते बुधवार सुबह से ही इस क्षेत्र में ट्रैफिक के बुरे हाल हैं। 

 

  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आने वाले बड़ा गणपति से गोराकुंड चौराहे तक 40 मंच लगे हैं। 
  • रैली विधानसभ क्षेत्र क्रमांक 3 और 4 से रैली गुजरेगी, जिसके लिए गोराकुंड चौराहे से राजबाड़ा तक 100 से अधिक छोटे बड़े स्वागत मंच लगाए गए हैं।
  • भाजपा ने रैली में 8 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है, इसे देखते हुए एमजी रोड और रैली मार्ग को आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

 

जवाहर मार्ग पर लगेगा जाम
- राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा से लेकर पटेल प्रतिमा तक बने जवाहर मार्ग पर वैसे तो रोज ही जाम लगा रहता है, लेकिन बुधवार शाम यहां लंबा जाम लगने की आशंका जताई जा रही है। इसका कारण भाजपा की रैली है। रैली के चलते बड़े गणपित से गोराकुंड चौराहे तक सड़क बंद कर दी जाएगी, वहीं राजबाड़ा, सराफा, शीतला माता बाजार का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। इसके चलते जवाहर मार्ग पर अतिरिक्त दबाव आएगा।

व्यस्ततम मार्ग पर रैली निकलाने को लेकर लगी है रोक

- कोर्ट ने ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए एमजी रोड सहित शहर के व्यस्ततम मार्ग पर बारात, जुलूस, रैली आदि नहीं निकालने के आदेश दिए थे। हांलाकि कि अनुमति के बाद ये आयोजन किए जा सकते हैं। 

- बता दें कि जिस जगह से रैली निकाली जा रही है शाम के समय वहां अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस रास्ते से शाम को गुजरना आसान नहीं है। वाहन चालक घंटों यहां गुत्थम-गुत्था होते हैं। एेसे में 8 हजार कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचने से पूरा क्षेत्र जाम हो जाएगा।

- इंदौर में राजनीतिक रैली में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। यह मामला हाईकोर्ट तक गया था। 

- गतवर्ष एक राजनीतिक रैली में फंसने से एक मासूम बच्चे की जान पर बन आई थी। उस कुछ लोगों ने उसकी मददकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। तब भी इस प्रकार की रैली पर बड़ी बवाल मचा था।

खबरें और भी हैं...