पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Bjp List, Karnataka Assembly Elections, BJP Candidate List For Karnataka Assembly Elections, कर्नाटक विधानसभा चुनाव, बीजेपी ने जारी की कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 12 मई को होगा मतदान और 15 को आएंगे नतीजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु. कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस नई सूची में कुल 82 कैंडिडेट्स के नाम हैं। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम दिए गए थे। दूसरी तरफ, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर कुछ जगहों पर विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई सफाई या बयान जारी फिलहाल नहीं किया गया है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस राज्य के कई दौरे कर चुके हैं तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अपनी टीम के साथ मैदान में हैं। 

 

 

कितने सदस्यों की विधानसभा?
- कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सदस्य हैं। कर्नाटक में सिर्फ एक चरण में वोटिंग होनी है। इसके लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे तीन दिन बाद यानी 15 मई को आएंगे। 
- कर्नाटक के लिए बीजेपी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। दूसरी सूची, केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्ढा ने जारी की। बीजेपी ने यहां बीएस. येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें पहली ही लिस्ट में शिकारीपुरा से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तरफ, वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ही सीएम कैंडिडेट बताया जा रहा है। वो चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे। 

 

 

Second list of 82 BJP candidates for ensuing general election to the legislative assembly of Karnataka 2018 finalised by BJP Central Election Committee. pic.twitter.com/8kWG2MrbsL

— BJP (@BJP4India) April 16, 2018

प्रचार भी तेज
- दोनों पार्टियां भले ही यहां कैंडिडेट्स का नाम पूरी तरह तय ना कर पाईं हों लेकिन प्रचार में कोई कमी नजर नहीं आती। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता वोटरों को लुभाने में लगे हैं। राहुल गांधी और अमित शाह कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं। 

 

ओवैसी किसको देंगे समर्थन?
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुससिमीन यानी (AIMIM) ने कर्नाटक चुनाव को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला किया है। पार्टी चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसा ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव में उनकी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी. देवगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) को समर्थन देगी। ओवैसी ने कहा कि हमने ये फैसला बहुत सोच समझकर किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जनता को गुमराह कर रही हैं। 

खबरें और भी हैं...