बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : मंत्री
बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : मंत्री
मुखर्जी ने कहा, \"\"चुनाव में नतीजे पाने के लिए भाजपा आक्रमक हो गई थी। वह कई जगहों पर अशांति फैलाने और लोकतंत्र पर हमला करने के लिए लोगों को बाहर लाने में संलिप्त हैं।\"\"
तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, \"\"उनमें से कुछ का हिंसा का इतिहास रहा है। इस साल चुनाव के दौरान हमारे कई कार्यकर्ता मारे गए। हमें भविष्य में काफी सतर्क रहना होगा।\"\"
राज्य की भाजपा इकाई ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मंत्री भाजपा पर आरोप थोपकर अपने विभाग की विफलता को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, \"\"यह आरोप बेबुनियाद है। सभी जानते हैं कि सत्तारूढ़ दल ने पंचायत चुनाव के दौरान आतंक फैलाया था। उस वक्त 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। पंचायत मंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।\"\"
उन्होंने आरोप लगाया, \"\"यह हिंसा इस वक्त की बात नहीं है। बंगाल में पिछले पंचायत चुनावों के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। उस वक्त भाजपा कहां थी? यह राज्य सरकार और पंचायत विभाग की विफलता से ध्यान भटकाने की कोशिश है।\"\"
--आईएएनएस