पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Bjp Sent The Name Of Raghuvar Deepak And Ravindra To The Central Committee

भाजपा ने रघुवर, दीपक अाैर रवींद्र का नाम केंद्रीय कमेटी काे भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा की प्रदेश इकाई ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी काे तीन नाम भेजा है। इनमें रघुवर दास, दीपक प्रकाश अाैर रवींद्र राय के नाम हैं। साेमवार काे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में एक नाम पर फैसला हाेने की उम्मीद है। झारखंड में खाली हाे रही दाे सीटाें पर 26 मार्च काे चुनाव हाेना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है। रांची में रविवार काे हुई प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक में कई नामाें पर विचार हुअा। फिर स्क्रूटनी के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह अाैर बाबूलाल मरांडी काे अधिकृत किया गया था। उधर, झामुमाे प्रत्याशी शिबू साेरेन 11 मार्च काे नामांकन दाखिल करेंगे। सत्ताधारी गठबंधन के प्रमुख सहयाेगी झामुमाे ने दूसरा उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी कांग्रेस पर छाेड़ दी है।

खबरें और भी हैं...