पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. जिला परिषद चेयरपर्सन और वाइस की कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे को थोड़ा कम करते हुए देव मलिक का इस्तीफा वापस कराने में कामयाब रही। भाजपा नेताओं ने भाजपा वार्ड-14 से जिला पार्षद मलिक की पांच मुख्य मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया है। इसके बाद मलिक अपना इस्तीफर वापस ले लिया।
पार्टी को दुखी मन से छोड़ा था- देव मलिक
- मलिक ने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नांगरू के मॉडल टाउन स्थित घर पर जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनीपत से कविता चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया और प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा की उपस्थिति में इस्तीफा वापस ले लिया।
- देव मलिक ने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं थी। उपेक्षाओं से आहत होने के कारण ही पार्टी को दुखी मन से छोड़ा था।
मलिक भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में- प्रमोद विज
- प्रमोद विज ने कहा कि देव मलिक भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उनका पार्टी से जाना निश्चित से दुखी करने वाला था। शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी कि देव मलिक को मनाया जाए। उन्होंने कहा कि मलिक से बात की गई, तो वह पार्टी में लौटने को तैयार हो गए।
- महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि देव मलिक ने अपने क्षेत्र में काम कराने की सूची सौंपी है, जिसे पूरा कराया जाएगा। इस बीच मलिक ने पार्टी नेताओं पर दबाव डालने के लिए बबैल मंडल के पूर्व अध्यक्ष अंग्रेज मलिक का इस्तीफा भी करा दिया। इस बारे में जिला प्रभारी कविता चौधरी ने कहा कि कोई भी कभी बाहर गए ही नहीं थे।
इन 5 मांगों को पूरा करने का दिया भरोसा
- गांव राजाखेड़ी में दो एकड़ पंचायती जमीन पर इंडोर स्टेडियम और कबड्डी व एथलेटिक्स कोच की व्यवस्था।
- गांव कुटानी में पिछड़ी जाति के लिए चौपाल और दो एकड़ पंचायती जमीन पर इंडोर स्टेडियम।
- रिसालू में पंचायती जमीन पर दो एकड़ में पार्क और ओपन जिम का निर्माण।
- बबैल में पशुओं के तालाब के लिए रिटेनिंग वाॅल व दो एकड़ में इंडोर स्टेडियम का निर्माण।
- ऊझा में नलवा कॉलोनी व मुल्तान कॉलोनी में एक-एक बड़ा ट्यूबवेल और 10 हजार पानी क्षमता वाली टंकी का निर्माण।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.