- Hindi News
- National
- लोकसभा चुनाव में जद (यू), लोजपा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : ठाकुर
लोकसभा चुनाव में जद (यू), लोजपा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : ठाकुर
लोकसभा चुनाव में जद (यू), लोजपा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : ठाकुर
पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में अभी भले ही एक साल से ज्यादा का समय शेष हो, परंतु बिहार में अभी से ही सीटों को लेकर बयानबाजी प्रारंभ हो गई हे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सी़ पी़ ठाकुर ने यहां सोमवार को कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
अगले लोकसभा चुनाव में सहयोगियों के साथ सीटों के तालमेल के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, \"\" लोकसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी पार्टियों में तालमेल होना तय है। पार्टी लोजपा और जद (यू) से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।\"\"
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तरह भाजपा इस बार भी ज्यादा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
ठाकुर ने हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम धमाका के मामले में अदालत द्वारा आए फैसले के विषय में उन्होंने कहा कि देशहित का मसला सवरेपरि होता है, देशहित के बाद ही किसी मुद्दे पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जद (यू) और लोजपा प्रमुख घटक दल है।
--आईएएनएस