पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Bjp Will Make Political Weapon Of Leader Of Opposition Will Go From Village To Village

नेता प्रतिपक्ष के मामले को राजनीतिक हथियार बनाएगी भाजपा, गांव-गांव जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेता प्रतिपक्ष के मामले को भाजपा राजनीतिक हथियार बनाएगी। पार्टी ने तय किया है कि आमलोगों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार को विधानसभा में घेरा जाए और बाबूलाल मरांडी के विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को आदिवासियों के बीच एक्सपोज किया जाए। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद सभी जिलों और प्रखंड कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। जबकि जनजाति बहुल गांवों में जाकर भाजपा के जनजाति नेता लोगों के समूह से संवाद करेंगे। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष की ओर बॉल फेंक भाजपा अब इस मामले में नया मोड़ लाते हुए गांव-गांव जाएगी। पहले से तय रणनीति के मुताबिक भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को विधानसभा में भाजपा विधायकों से आग्रह किया कि वे इस मसले पर अब सदन में हो-हल्ला नहीं करें। वेल में न जाएं। मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वे जब तक चाहें, इस मामले पर फैसला दें, पर अब इस मसले पर पार्टी के विधायक वेल में नहीं जाएंगे। लेकिन, जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर सदन में सरकार को घेरेंगे।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने यह अस्त्र चलाया है

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर यह अस्त्र चलाया है। वे इस कदम से विधानसभा अध्यक्ष पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं कि वे शीघ्र उनके हक में फैसला करें। भाजपा के थिंक टैंक बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिलने और नहीं मिलने की परिस्थिति में लिए जानेवाले निर्णयों पर उठाई जानेवाली रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिलने पर जनजाति बहुल गांवों में जाकर भाजपा इस बात को प्रचारित करना चाहती है कि हेमंत सरकार बाबूलाल मरांडी को बेवजह प्रताड़ित कर रही है। अगर बाबूलाल की सदस्यता समाप्त होती है, तो फिर उपचुनाव में इसे भाजपा मुद्दा बना सकती है।
खबरें और भी हैं...