पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस का काम है नाटक, कनार्टक में बहुमत ही नहीं 5 साल सरकार चलाएगी भाजपा : प्रदेशाध्यक्ष सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी सदन में बहुमत साबित करेगी और 5 साल तक कर्नाटक के विकास के लिए काम करेगी। ये बात नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने इंदौर में कही। वे गुरुवार को खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुजारियों ने यहां पूजा अर्चना के बाद सिंह को धागा भी बांधा।


कांग्रेस का काम नाटक करना
प्रदेश अध्यक्ष ने खजराना गणेश के दर्शन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का काम ही नाटक करना है। जो वह कर्नाटक में भी कर रही है। कांग्रेस को राज्यपाल के फैसले पर उंगली उठा रही है जो की गलत है। राज्यपाल ने संवैधानिक तरीके से सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस ड्रामा कर रही है।


कांग्रेस अपने नेतृत्व और नीति पर विचार करे
जिस तरीके से कांग्रेस में चीजें चल रही है कांग्रेस को अपने नेतृत्व और नीतियों पर विचार करने की जरूरत है। दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रस को अपने अंदर झांककर पहले देखना चाहिए।

 

प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीतकर चौथी बार भी सरकार बनाने जा रही है। इस बार हमारी जीत 200 पार होगी। हम कार्यकर्ताओं के बूते ही जीत की ओर अग्रसर है। 


खुली जीप में निकली रैली, इधर विजय नगर में लगा जाम 
पहली बार इंदौर पहुंचे सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बुधवार रात सिंह बड़ा गणपति से खुली जीप में सवार हुए। रैली जहां से गुजरी सिंह को फूलों से लाद दिया गया। करीब 50 से ज्यादा मंच लगाकर उनका स्वागत किया। 


मांगलिया में 51 किलो का हार व सोने से जड़ा मुकुट पहनाया 
सिंह का शिप्रा, डकाच्या, राऊखेड़ी, मांगलिया टोलनाका में भी स्वागत किया गया। मांगलिया में विधायक राजेश सोनकर, बलराम मेहता, पप्पू शर्मा, किशन सोनी के नेतृत्त्व में 51 किलो का हार व सोने के मोती जड़ा मुकुट पहनाया। 


बड़ा गणपति पर मना जश्न 
रैली से पहले बड़ा गणपति पर जश्न मना। रास्तेभर घरों से फूलों की वर्षा की गई। मंच पर ही विधायक महेंद्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष और रैली संयोजक शंकर लालवानी, बाबूसिंह रघुवंशी, जीतू जिराती, मधु वर्मा, कैलाश शर्मा, गोलू शुक्ला, अजय सिंह नरूका, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा आदि मौजूद थे। 

 

खबरें और भी हैं...