पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Bjp39s National General Secretary Raised The Question How Will A Party With 18 Mlas Be Able To Garner 27 Votes

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उठाया सवाल- 18 विधायकों वाली पार्टी कैसे जुटा पाएगी 27 वोट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी होना लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने सवाल किया कि भला 18 विधायकों वाली पार्टी जीत के लिए 27 विधायकों का समर्थन कैसे जुटा पाएगी। स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है। उसके पास आवश्यकता से काफी कम विधायक हैं। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने क्यों उम्मीदवार उतारा है। भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार को विधानसभा परिसर में अरुण सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो और भाजपा के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल है। जेएमएम ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं देना चाहिए था। अरुण सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि इनकी जीत सुनिश्चित है।

अमित शाह से वार्ता के बाद सुदेश बोले, राज्यसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन

लोकसभा के कमरा नंबर-8 में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर करीब 35 मिनट तक मंत्रणा हुई। जीत के लिए आवश्यक आंकड़े जुटाने के साथ-साथ भविष्य की राजनीति पर भी बात हुई। सुदेश महतो ने अमित शाह को समर्थन का भरोसा दिलाया।

दीपक प्रकाश ने कहा- उच्च सदन में झारखंड की जनता की आवाज बनूंगा

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने कहा कि वे उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, अर्जुन मुंडा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है।

सुदेश महतो, सरयू राय और अमित यादव से हुई बात, मिलेगा समर्थन : बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो की पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से दिल्ली में बात हुई है। उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। निर्दलीय विधायक अमित यादव प्रस्तावक बन चुके हैं। विधायक सरयू राय से भी बात हुई है। कई अन्य विधायकों का समर्थन भी भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दावा किया कि दीपक प्रकाश की जीत 200 प्रतिशत सुनिश्चित है।

दीपक प्रकाश के नामांकन के दौरान बाबूलाल, अर्जुन मुंडा व रघुवर दास।
खबरें और भी हैं...