पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीबीसी ट्रेंडिंग
क्या है लोकप्रिय और क्यों
अभिनेत्री डेनियल वाट्स ने 11 सितंबर को फ़ेसबुक पर लिखा कि उन्हें लॉस एंजेलेस में अपने ब्वॉयफ्रेंड को एक कार में चूमते वक़्त हिरासत में ले लिया गया था.
उस वक्त वह अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन जेम्स लुकास के साथ अपनी कार में थीं. वह काली हैं जबकि उनके ब्वॉयफ्रेंड लुकास गोरे हैं.
इतनी बात तो तथ्यात्मक है मगर इसके आगे की बात विवादास्पद है.
वेरायटी पत्रिका के मुताबिक़, \"स्टूडियो सिटी पुलिस ने भूल से जोड़े को वेश्यावृत्ति का दोषी समझ लिया था. वाट्स ने अपनी आईडी पुलिस को दिखाने से मना कर दिया था और इसलिए उन्हें हथकड़ी लगा दी गई. \"
\'नस्लभेदी कार्रवाई\'फ़ेसबुक पर पोस्ट की गई फोटो में वह फुटपाथ पर खड़ी रो रही हैं.
इसके बाद उन्हें पुलिस ने कार में डाल दिया. उन्होंने लिखा है, \"मैं पुलिस कार में पिछली सीट पर बैठी थी. मेरी कलाई में बहुत दर्द हो रहा था.\"
इस तस्वीर पर 6,500 लोगों ने लाइक किया है और 4000 बार इसे शेयर किया गया है.
फ़ेसबुक पर रिचर्ड कैरोल ने लिखा है, \"जो आपके साथ हुआ उससे मैं बहुत दुखी हूँ. यह एक नस्लभेदी कार्रवाई थी.\"
लॉस एंजेलेस की पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि वह \'अश्लीलता फैलाने\' की शिकायत वाली एक फोन कॉल आने के बाद कार्रवाई कर रहे थे.
दूरीपुलिस ने कहा, \"आगे की जांच में पता चला कि कोई अपराध नहीं हुआ है. एक आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है.\"
न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में मीडिया के एसोसिएट प्रोफेसर चार्ल्टन मैक्लवैन ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया कि वाट्स की हथकड़ी लगी तस्वीर ने लोगों को बांट दिया है.
उन्होंने कहा, \"कई ऐसे हैं जो इस तस्वीर को देखकर पुलिस को सही बताएंगे लेकिन कई ऐसे भी जो इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताएंगे. कई दशकों बल्कि सदियों से अफ्रीकी-अमरीकियों की और अपराध की यह छवि अमरीका की धरती पर हावी है. \"
उन्होंने कहा, \"इसका मतलब है कि जितना हम सोचते हैं उतना सफर अभी हम नहीं तय कर पाए हैं.\"
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.