पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ एमपी नगर स्थित एक होटल में ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक ज्यादती की। एमपी नगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके वीडियो भी आरोपी के पास हैं। जिसे बाद एमएमएस बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा है।
-पुलिस के मुताबिक मूलत: छत्तीसगढ़ निवासी 27 वर्षीय युवती यहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया है कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान ऋषभ साहू से हुई थी। वह एक शॉपिंग मॉल में काम करता है। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई।
- आरोप है कि एक मई 2017 को आरोपी उसे लेकर एमपी नगर स्थित होटल में आया। शादी का झांसा देकर उसने छात्रा के साथ ज्यादती कर दी। इसके बाद वह लगातार ऐसा करता रहा। शादी की बात करने पर आरोपी हर बार उसे टाल देता था।
छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो की मारपीट
- छात्रा ने बीते महीने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। इसकी शिकायत उसने पिपलानी पुलिस से भी की थी। इसके बाद भी आरोपी तैयार नहीं हुआ तो छात्रा ने ज्यादती का केस दर्ज करवाया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल
- आरोपी ने पीड़िता के वीडियो बनाए और फोटो भी खींच लिए थे। वह छात्रा को इन्हें वायरल करने की धमकी देता था। छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर एमपी नगर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.