पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्वेन स्टेफनी से शादी करने के लिए तैयार हैं ब्लेक शेल्टन

ग्वेन स्टेफनी से शादी करने के लिए तैयार हैं ब्लेक शेल्टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वेन स्टेफनी से शादी करने के लिए तैयार हैं ब्लेक शेल्टन

लॉस एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक ब्लेक शेल्टन गायिका ग्वेन स्टेफनी से शादी करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें घर बसाने की कोई जल्दी नहीं है।
वेबसाइट \'एसशोबिज डॉट कॉम\' के मुताबिक, एकेडमी ऑफ कंट्री म्यूजिक अवार्ड्स के दौरान शेल्टन ने कहा कि वह स्टेफनी से शादी करने के लिए तैयार हैं, जिन्हें वह 2015 से डेट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, \"\"मैं इस बारे में सोच रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह जल्दी होने वाला है। जितना ज्यादा वक्त गुजरता है, उतना ज्यादा आप उसके करीब जाते हैं।\"\"
अवॉर्ड शो के दौरान शेल्टन मंच पर प्रस्तुति देते नजर आए, जबकि स्टेफनी भीड़ के बीच मौजूद नजर आईं।
शोल्टन और स्टेफनी अपने-अपने साथी मिरांडा लैम्बर्ट और गेविन रॉसडेल से अलग होने के थोड़े समय बाद ही रियलिटी शो \'द वॉइस\' में जज के रूप में नजर आने के दौरान एक-दूसरे को डेट करने लगे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...