पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर/दसूहा. उच्ची बस्सी स्थित 18 एफएडी आर्मी एम्यूनेशन डिपो में मंगलवार को ब्लास्ट होने से फौजी अजय पांडे की मौत और 9 जवान घायल हो गए। विस्फोट उस समय हुआ जब जबलपुर से आई टीम निष्क्रिय हो चुके आयुध का निरीक्षण कर रही थी। घायलों में बलजिंदर सिंह, अनिंग सिंह, मलखान प्रजापति को दसूहा के सिविल अस्पताल अौर दो को पठानकोट के सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीन अन्य घायलों को जालंधर रेफर किया गया है। घायलों में एक नायक, एक जेसीओ व 7 सिविलियन शामिल हैं।
घटना के बाद से आसपास के इलाके में दहशत
- निरीक्षण टीम में शामिल पुरुषोत्तम गोटिया ने बताया कि वह उच्ची बस्सी आर्मी डिपो में निष्क्रिय विस्फोटकों की जांच के लिए आए थे, जांच के दौरान ही एक बम फट गया, जिसमें यह दुखद हादसा हुआ। आर्मी के पीआरओ अनिल गौड़ ने बम फटने की पुष्टि तो की, लेकिन विस्फोट कैसे हुआ इसका उन्होंने कारण नहीं बताया।
- उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। दसूहा के डीएसपी रजिंदर शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल, घटना के बाद से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.