पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खिजराबाद होले-मोहल्ले में लगाया रक्तदान कैंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव खिजराबाद के ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा बाबा जोराबर सिंह और गुरुद्वारा दमदमा साहिब में होले-मोहल्ले के समागम दौरान विशाल रक्तदान कैंप लगाया गया। गांव के बाबा जोरावर सिंह यूथ क्लब और यूथ क्लब गंधो कला द्वारा लगाए इस कैंप का उद्घाटन श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह द्वारा किया गया।

उन्होंने नौजवानों के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे य|ों की बहुत जरूरत है। इसी दौरान पीजीआई के ब्लड बैंक से आई डॉक्टरों की टीम ने 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया। जिसमें क्षेत्र के नौजवानों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए सेवा की। इस मौके पर रणजीत सिंह, भूपिन्द्र सिंह, प्रधान सुखविन्द्र सिंह और बलविन्द्र सिंह, सरपंच गुरिन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह हरमन और इकबाल सिंह भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...