पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदक्षिण अफ्रीका में हीरे की एक खान से अनोखा हीरा निकाला गया है. नीले रंग के इस हीरे का वज़न 29.6 कैरेट है.
यह हीरा दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से 40 किमी उत्तर-पूर्व स्थित \'कुलीनन खान\' से मिला है. इसकी खोज हीरे की जानी मानी कंपनी \'पेट्रा डायमंड\' ने की.
पेट्रा डायमंड ने बताया, \"पेट्रा को इस खान में अब तक जितने भी हीरे मिले, यह उनमें सबसे असाधारण है.\"
पेट्रा को साल 2013 में भी 25.5 कैरेट का नीला हीरा मिला था. यह 1 करोड़ 69 लाख डॉलर में बिका था.
\'अपने किस्म का हीरा\'कुलीनन खान से इस हीरे को निकालने वाली कंपनी पेट्रा डायमंड को उम्मीद है कि इसके लिए काफी ऊंचे दाम मिलेंगे.
पेट्रा ने एक बयान में मंगलवार को कहा, \"खान से निकले इस पत्थर का रंग नीला है. इसमें गज़ब की चमक है. इसमें एक बेशकीमती, शानदार और तराशा हुआ पत्थर होने की भरपूर संभावना है.\"
कुलीनन खान से पहले भी बड़े पत्थर के रूप में सैंकड़ों की संख्या में हीरे निकाले जा चुके हैं. यह खान नीले हीरों को लिए मशहूर है.
दुनिया में हीरे की जितनी भी किस्में हैं उनमें नीले हीरे को नायाब माना जाता है. इसकी मांग दुनिया भर में सबसे अधिक है.
पेट्रा ने साल 2008 में इस खान को अपने अधिकार में ले लिया था. यह कंपनी बोत्सवाना और तंजानिया में भी हीरा निकालने का काम करती है.
शाही आभूषणों का हिस्सामई 2009 में पेट्रा को इसी से मिलता जुलता 26.6 कैरेट का बगैर तराशा हुआ नीला हीरा मिला था. कंपनी को उस समय भी सूदबी की नीलामी में इसके लिए एक करोड़ डॉलर मिले थे.
कुलीनन की खान से मिले एक और गहरे नीले हीरे की नीलामी 2012 में 1 करोड़ 8 लाख डॉलर में हुई थी. प्रति कैरेट मिलने वाली रकम के हिसाब से यह एक विश्व रिकार्ड था.
1905 में मशहूर \'स्टार ऑफ अफ़्रीका\' नाम का नीला हीरा भी, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तराशा हुआ हीरा माना जाता है, कुलीनन की खान से ही निकाला गया था.
अपनी तरह का नायाब और बेहद मशहूर नाशपाती की तरह दिखने वाले 530 कैरेट के इस हीरे को किंग एडवर्ड सप्तम् को उपहार में दिया गया था. बाद में वह ब्रिटेन के शाही आभूषणों का हिस्सा बन गया.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.