पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग उर्फ पाखी शर्मा ने फरवरी, 2016 में भोपाल के बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। एक साल बाद ही बॉबी डॉर्लिंग ने पति पर घरेलू हिंसा और अननैचुरल सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद दिल्ली में पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इसी सिलसिले में रमणीक ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। जिसे गुरुवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। बॉबी डार्लिंग ने DainikBhaskar.com से बातचीत में बताया कि रमणीक पिछले तीन दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक हफ्ते पहले दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार...
- जानकारी के मुताबिक, रमणीक को 11 मई को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह चार दिन तक दिल्ली पुलिस की कस्टडी में रहे। शुक्रवार को रमणीक के वकील ने दिल्ली के कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई। जिसे कोर्ट ने उनके ऊपर लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए अर्जी खारिज कर दी।
- कोर्ट में वकील ने दलील दी कि रमणीक पर लगे सारे आरोप गलत हैं। उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। यह भी दलील दी कि रमणीक पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कोर्ट ने दलील ठुकरा दी।
बॉबी डॉर्लिंग ने लगाए हैं ये आरोप
- बॉबी डार्लिंग ने बताया कि रमणीक ने उसकी सारी प्रॉपर्टी हड़प ली है। 'वो GAY है। उसने मुझसे खुद कहा था कि उसके हर दूसरे मर्द के साथ संबंध हैं।'
- उन्होंने बताया कि शादी के फौरन बाद उसने उसके पैसे से एसयूवी खरीदी। साथ ही मुंबई वाले फ्लैट में भी पार्टनर बनाने के लिए मजबूर किया।
'नजर रखने गार्ड को दिए पैसे'
- बॉबी डार्लिंग ने बताया कि रमणीक ने उस पर नजर रखने के लिए बिल्डिंग के गार्ड को पैसे तक दिए। ताकि वो पति को उनकी हर एक हरकत की जानकारी देता रहे।
- 'वो हमेशा मुझ पर नजर रखता था कि मैं किससे बात कर रही हूं किसके साथ घूम रही हूं। कई बार तो वो मुझे इतना मारता है कि मैं बच्चों की तरह रोती हूं और कपड़ों में पेशाब तक कर देती हूं।'
- 'जब मैं इन बातों से तंग आ गई तो मैंने आपसी सहमति से उससे तलाक लेने की बात की और कहा कि बदले में मुझे मेरा पैसा प्रॉपर्टी और कार चाहिए।'
शादी से पहले करवाया था सेक्स चेंज
- शादी का फैसला बॉबी डॉर्लिंग के लिए आसान नहीं था। उन्होंने बैंकॉक में अपना सेक्स चेंज कराया था। यह सब रमणीक के कहने पर किया था।
- बॉबी ने बताया- 'पति की गुजारिश पर शादी से पहले सर्जरी करवाई थी। मेरे पास उस सर्जन का सर्टिफिकेट भी है। यह बेहद दर्दनाक प्रोसेस थी।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.