पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 14वें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच हुआ था। जिसमें विराट की 92* रन की इनिंग के बाद भी RCB की 46 रन से हार हुई। भले ही विराट अपनी टीम को वो मैच ना जीता पाए हों, लेकिन उन्होंने फैन्स का दिल जरूर जीत लिया। इन फैन्स में आम के साथ-साथ खास फैन्स भी शामिल रहे। इसका पता तब चला जब मैच के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए विराट की तारीफ की और उनके लिए अपनी फीलिंग्स बताईं। रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा ये सब...
- मैच में बेंगलुरु की हार के बाद रवीना टंडन ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल विराट के लिए बाहर आ गया। वे अपनी आरसीबी टीम के लिए अकेले एक योद्धा की तरह लड़े। वे बहुत शानदार खेले।'
- इस ट्वीट के बाद सबको पता चल गया कि एक्ट्रेस रवीना टंडन भी विराट कोहली के फैन्स में से एक हैं। बता दें कि IPL 2018 में विराट अबतक चार मैचों में 201 रन बना चुके हैं।
- मुंबई के खिलाफ हुए मैच के दौरान ही विराट IPL 2018 के अलावा IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन भी बन गए।
फैन ने पूछा- कभी हसबैंड पर आया इतना प्यार?
- विराट के लिए रवीना के किए इस ट्वीट के बाद एसके रिताज नाम के एक ट्विटर यूजर ने रवीना से बड़ा सवाल पूछ लिया।
- इस फैन ने रवीना से पूछा, 'आज आपको विराट पर इतना प्यार आ रहा है, इतना प्यार कभी अपने हसबैंड के लिए आया'?
- हालांकि इसके अलावा बाकी कई फैन्स ने रवीना की बात से इत्तेफाक जताते हुए विराट को बेस्ट बैट्समैन बताया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, रवीना टंडन का वो ट्वीट और उस ट्वीट के बाद आए कमेंट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.