पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. 'रेड' फिल्म अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को लेकर खबरें हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं। वे इन दिनों अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। हमेशा पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वालीं इलियाना को लेकर बीच में ये खबरें आई थीं कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड इंड्रयू नीबोन से सीक्रेटली शादी कर ली है लेकिन इस बात को उन्होंने पब्लिकली कभी एक्सेप्ट नहीं किया है। वहीं प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी इलियाना ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। क्या गुपचुप शादी कर चुकीं इलियाना...
- दिसंबर 2017 में इलियाना ने सोशल मीडिया पर अपनी क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने क्रेडिट अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन को दिया है।
- चौंकाने वाली बात ये थी कि कैप्शन में उन्होंने एंड्रयू को ब्वॉयफ्रेंड की जगह हबी यानी हसबैंड लिखा है। इस पोस्ट के बाद से ये कयास शुरू हो गए कि वे एंड्रयू से गुपचुप शादी कर ली है।
- इस फोटो के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, "ये(कैप्शन) वही है जो आपने देखा। सोशल मीडिया की अच्छी बात यह है कि लोग आपके बारे में बात करते हैं लेकिन मुझे ये पसंद नहीं कि बाद में वे आपके पास्ट के बारे में बात करें।"
- "जैसा कि रिलेशनशिप कैसे स्टार्स हुआ कहां शुरू हुआ। ये काफी पर्सनल होता है। मैं इसे छुपाना नहीं चाहती लेकिन इसे बताना भी नहीं चाहती।"
- बता दें, पहले भी इलियाना और नीबोन के ऑस्ट्रेलिया में गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरें आई थीं लेकिन दोनों ने अबतक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
कौन हैं एंड्रयू नीबोन
- एंड्रयू नीबोन ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर हैं। दोनों का रिश्ता बॉलीवुड में किसी से छिपा नहीं है।
- कुछ साल पहले एक अवॉर्ड सेरेमनी में साथ दिखाई देने के बाद इनका रिश्ता और चर्चित हो गया था।
- इलियाना पिछले 4 साल से नीबोन को डेट कर रही हैं और वे पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर चुकी हैं।
'देवदासु' है इलियाना की डेब्यू फिल्म
- 1 नवंबर, 1987 को पुणे में इलियाना का जन्म गोवा की कैथोलिक फैमिली में हुआ।
- इलियाना की मदर टंग (मातृभाषा) कोंकणी है। शुरुआती दिनों में इलियाना ने कई विज्ञापनों में काम किया। उनकी डेब्यू फिल्म 2006 में आई 'देवदासु' है।
- वहीं बॉलीवुड में उन्होंने 2012 में अनुराग बासु की फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थीं।
- बाद में इलियाना ने फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, हैप्पी एंडिंग, किक-2 और रुस्तम जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें इलियाना डिक्रूज और उनके ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन की कुछ PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.