पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सोशल मीडिया के बाद अब पूरा बॉलीवुड एक जुट होकर उन्नाव और कठुआ रेप मामलों का विरोध करने के लिए सड़क पर उतर आया है। रविवार को मुंबई में रेप पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बांद्रा में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल हुए। यहां सलमान खान की मां हेलन इसे सपोर्ट करने पहुंचीं। वहीं ट्विंकल खन्ना खासतौर से प्रोटेस्ट में बेटे आरव के साथ यहां नजर आईं। आम जनता के साथ इन सेलेब्स ने भी किया प्रोजेक्ट...
- जहां सामान्य तौर पर सेलेब्रिटीज बिना बॉडीगार्ड्स के आम लोगों के बीच जाते नहीं हैं, वे भी कठुआ केस पर आम लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर सपोर्ट में खड़े नजर आए।
- सेलेब्रिटीज ने मांग की कि उन्हें 'स्वच्छ भारत से पहले सुरक्षित भारत' चाहिए। जिसके लिए सभी यहां एकसाथ खड़े नजर आए।
- प्रोटेक्ट आमिर की पत्नी किरण राव, गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव, अदिति राव हैदरी, सोना महापात्रा, विशाल ददलानी, कल्कि कोचलिन, समीरा रेड्डी, सपना भवनानी समेत कई सेलेब्स साथ मिलकर विरोध करते दिखे।
- म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने इस मौके पर कहा, "हम इस बेहूदगी पर लगाम लगाना चाहते हैं। हम इसके खिलाफ अभी एक्शन चाहते हैं। बच्ची का रेप करने वाले दोषी को फौरन फांसी मिलनी चाहिए।"
- इससे पहले कठुआ में मासूम के साथ हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर से लेकर हुमा कुरैशी तक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंसाफ के लिए मुहिम छेड़ी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें प्रोटेस्ट के लिए पहुंचे सेलेब्स की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.