पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। साल 2000 में आई आमिर खान की फिल्म 'मेला' में विलेन गुज्जर सिंह का किरदार आज भी लोगों को याद है। रातोंरात अपने रोल से पॉपुलर होने वाले इस एक्टर का नाम टीनू वर्मा है। उन्होंने करियर की शुरुआत 1993 में आई गोविंदा की फिल्म 'आंखें' से की थी। इसमें उन्होंने तेजेश्वर का छोटा सा रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने घातक, हिम्मत जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि छोटे-मोटे रोल करने के बाद टीनू को बॉलीवुड में फिल्में मिलना बंद हो गईं। सौतेले भाई को तलवार मार कर फरार हुए थे टीनू...
- टीनू वर्मा ने अगस्त, 2013 में अपने सौतेले भाई मनोहर वर्मा पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। झगड़े की वजह पुश्तैनी संपत्ति विवाद था। दरअसल, टीनू और उनके सौतेले भाई मनोहर के बीच लंबे समय से गोरेगांव स्थित पैतृक फॉर्महाउस को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच 23 अगस्त, 2013 को दोनों के बीच कहासुनी हो गई और टीनू ने मनोहर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मनोहर को काफी चोट आई थी।
आगे की स्लाइड्स पर, भाई पर जानलेवा हमले के बाद फरार हो गए थे टीनू लेकिन...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.