पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. एक्ट्रेस श्रीदेवी चाहे अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके फैन्स की कमी आज भी कम नहीं है। पुणे की फोटोग्राफर टोनू सोजतिया श्रीदेवी की डायहार्ट फैन हैं। टोनू की कार पर श्रीदेवी के पोस्टर लगे हुए हैं। वे रविवार को पुणे से मुंबई श्रीदेवी के हसबैंड बोनी कपूर ने मिलने आईं। दरअसल, श्रीदेवी के लिए अपनी दीवानगी बताने के लिए टोनू सुपरस्टार के हसबैंड से मिलना चाहती थीं। इतना ही नहीं बोनी भी अपनी वाइफ की इस फैन को देखना चाहते थे। ऐसे में जब ये फैन बोनी कपूर के पास पहुंची तो उन्होंने भी मिलने में देरी नहीं की। बता दें कि टोनू ने बोनी से मिलने के लिए टाइम मांगा था। बोनी ने ऑफिस में की मुलाकात...
बोनी ने अपने ऑफिस में टोनू से मुलाकात करते हुए श्रीदेवी से जुड़ी यादें शेयर की। श्रीदेवी से जुड़ी यादें ताजा होने पर बोनी इमोशनल हो गए और उनका गला भर आया। टोनू ने बोनी को फिल्म 'सोलवा सावन' से श्रीदेवी की एक फोटो गिफ्ट की। टोनू से मुलाकात के बाद बोनी कार देखने ऑफिस से बाहर भी आए।
आगे की स्लाइड्स में देखें टोनू सोजतिया की कार, जिसमें श्रीदेवी के पोस्टर लगे हुए हैं...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.