पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Both Suspected Terrorists Also Provoked Shaheen Bagh Protesters

दोनों संदिग्ध आतंकियों ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को भी भड़काया था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनके पास से लिटलेचर, बुक और वीडियो बरामद

तिगांव विधानसभा से पूर्व विधायक ललित नागर, उनके तीन भाइयों और समर्थकों के घर व दफ्तरों की 90 घंटे तक छानबीन करने के बाद आयकर विभाग की टीम वापस चली गई। दिल्ली, मेरठ, चंडीगढ़ और रोहतक से आई 35 अधिकारियों की टीम ने विधायक और उनके भाइयों के मकानों का चप्पा चप्पा छाना। किचन से लेकर ड्राइंग रूम तक। टॉयलेट से लेकर बेडरूम तक खंगाला। लैपटॉप और परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन तक की भी पड़ताल शनिवार देर रात करीब सवा 10 बजे टीम दिल्ली रवाना हो गई। बताया जा रहा है टीम पूर्व विधायक की जमीन व घरों से संबंधित कागजात की फोटो कापी अपने साथ ले गई ।

रविवार को प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक नागर ने भी अंदेशा जताया कि अधिकारियों की टीम उनके जमीन के खरीद फरोख्त के कागजात की फोटो कापी अपने साथ ले गई है।

ध्यान रखें: ट्रैफिक पुलिस की लोगों को सलाह


{शराब पीकर ड्राइव न करें।

{स्पीड लिमिट का पूरा ख्याल रखें।

{ट्रैफिक सिगनल का ध्यान रखें।

{किसी वाहन चालक से रेस या प्रतिस्पर्धा के चक्कर में न आएं।

{दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाला हेलमेट जरूर लगाएं। {ट्रिपलिंग राइडिंग से बचें

खतरनाक तरीके से वाहन न चलाएं।

{अपने वाहन नाबालिग व अन्य लोगों को चलाने के लिए न दें।

हिंसा पीड़ितों को साढ़े चार करोड़ रु. का मुआवजा बांटा

नई दिल्ली|उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा पीड़ितों की जिंदगी पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार तत्काल आर्थिक मदद के रूप में रविवार तक करीब 4 करोड़ 45 लाख 40 हजार रुपए मुआवजा राशि बांट दिया। यह राशि अभी मकान जलने, घायल होने और हिंसा में मृतकों को परिजनों को दी जा रही है।

दुनिया की 16 प्रेरणादायक महिलाओं में आतिशी शामिल

नई दिल्ली|आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित हार्वर्ड वीमेंस लॉ एसोसिएशन ने दुनिया की 16 प्रेरणादायक महिलाओं में से एक के रूप में शामिल किया है। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए हार्वर्ड स्कूल वीमेंस लॉ एसोसिएशन 1969 में शुरू किया गया था। ताकि कानून में और अधिक महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

क्या है खुरासान माड्यूल

आईएसआईएस का खुरासान मॉड्यूल पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान का एक हिस्सा है जो कि खुरसान संगठन के नाम से जाना जाता है। यह आतंकी संगठन मूलत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मौजूद है। यह आतंकी तैयार कर अन्य देशों में भेजता है। बांग्लादेश की मदद से भारत में आतंकियों की भर्ती करता है। ढाका में कैफे में हुए आतंकी हमले के पीछे इसी संगठन का हाथ था। खुरसान के आतंकी अपने देश में बैठे-बैठे ही अन्य देशों में अपने स्लीपर सेल के संपर्क में रहते हैं। वहीं से उन्हें साजिश की प्लानिंग बताते हैं और ऑनलाइन बम बनाने तथा धमाके की ट्रेनिंग देते हैं।

वाट्सएप मैसेज कर भड़काते थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से एक वाट्सएप पेज मिला है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। इस वाट्सएप से यह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को भड़काते थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि नार्थ-ईस्ट के दंगों में कहीं इन दोनों का तो हाथ नहीं है। इसके अलावा दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों को किन-किन लोगों से संपर्क थे। ये दोनों केवल भारत में ही बात करते थे या फिर पाकिस्तान व अफगानिस्तान में भी बात करते थे।

एक निजी कंपनी में काम करता है जहांजेब सामी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों पति-प|ी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं। जहांजेब सामी एक निजी कंपनी में काम करते है। वहीं सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान में आईएसकेपी से जुड़े लोगों से संबंध के लिए कुछ समय पहले जहांजेब सामी खुफिया अधिकारियों के रडार पर आया। इसके बाद स्पेशल सेल की एक टीम लगातार जहांजेब और उनकी प|ी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जहांजेब सामी (36) और हिना बशीर बेगम (39) को रविवार रात 8 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के सदस्य थे और गैर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत की अपनी विचारधारा का प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने उनके घर से 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 हार्ड डिस्क सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

बंगला साहिब गुरुद्वारा में दस हजार मास्क वितरित

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति ने काेरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में दस हजार मास्क वितरित किए। समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुद्वारा में मास्क वितरित करते हुए कहा कि समिति ने मुफ्त मास्क बांटने का निर्णय बाजार में इसकी महंगी कीमतों के मद्देनज़र किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ाई में दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति सरकार और समाज के साथ एक जुटता से खड़ी है।

होली पर एक्शन मोड में रहेगी पुलिस, स्पेशल ड्राइव चलाकर करेगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

होली के दिन सड़क पर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में रहेगी। तेज रफ्तार, शराब पीकर, व जिग जैग आदि तरीके से वाहन चालने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। बकायदा, इसके लिए ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस एक स्पेशल ड्राइव चलाएगी जिसके तहत जगह-जगह प्वाइंट पर चैकिंग कर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों को पकडेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ऐसे लोगों के न केवल लाइसेंस जब्त होंगे बल्कि उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड भी कर दिया जाएगा। अगर कोई नाबालिग यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए पकड़ा गया तो कार्रवाई उस वाहन के मालिक पर होगी। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे त्यौहार के दिन यातायात नियमों का पूरा पालन करें, वरना ऐसा नहीं करने वालों पर एक्शन होना एकदम तय है।

ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक एनएस बुंदेला ने बताया 10 मार्च को होली के दिन आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रख पुलिस ने प्रर्याप्त इंतजाम किए हैं। जिसके लिए स्थानीय पुलिस व पीसीआर के साथ मिलकर उस दिन स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। जगह-जगह प्वाइंट पर पुलिस वाहनों की चैकिंग करेगी। एल्कोहल मीटर और स्पीड मीटर उपकरण के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को पकड़ा जाएगा। विशेष रूप ये यह ड्राइव ड्रंकन ड्राइविंग, रेड लाइट जम्पिंग, बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चला दूसरे लोगों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ होगी। उन्होंने बताया रोड सेफ्टी के तहत सुप्रीम कोर्ट कमिटी के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के लाइसेंस जब्त करने के साथ उसे तीन माह के लिए भी सस्पेंड किया जा सकता है। जो लोग अपने वाहन नाबालिगों व अन्य लोगों को दे देते हैं, इस स्थिति में पकड़े जाने पर उस वाहन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

महिला दिवस पर नोएडा में एक दिन की एसीपी बनीं अंशिका

नोएडा|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर अंशिका सत्येंद्र को 1 दिन का एसीपी नियुक्त किया गया। एक दिन की एसीपी बनी अंशिका सत्येंद्र ने जिम्मेदारी संभालते ही मॉल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं अंशिका ने कहा कि भविष्य में वे आईपीएस बनना चाहती हैं और उसके लिए कड़ी मेहनत ही कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग में गोल्ड विजेता अंशिका ने बताया कि उन्हें 1 दिन का एसीपी बनाए जाने पर बहुत खुशी है। एसीपी अंशिका ने बताया कि ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता, अंशिका ने बताया कि वह आज नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन और मॉल में चेकिंग करेगी और वहां पर महिलाओं से बात करेंगी। इस दौरान वह महिलाओं की जो भी मदद हो सकेगी वह करेंगी।

लाभ: गोबर का निस्तारण भी होता है और गोशाला को आय भी

आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने पेड़ों को कटने और पर्यावरण को दूषित से बचाने के लिए साल 2018 में अर्थ नाम से ग्रुप शुरू किया था। ग्रुप के अध्यक्ष और आईआईटी दिल्ली में बी-टेक फोर्थ ईयर के छात्र नमन भार्गव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लकड़ी कम से कम जले। होलिका दहन और अंतिम संस्कार में लकड़ी का इस्तेमाल होता है। इनकी जगह गोबर के लॉग्स का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा भी ऐसे काम होंगे जिनमें लकड़ी जलाई जाती होगी। इन सब कामों में लॉग्स का इस्तेमाल हो सकता है। लॉग्स गोशालाओं से बनवा रहे हैं। दिल्ली के बवाना की श्रीकृष्ण गोशाला में लॉग्स बनाए जा रहे हैं। गोशाला को कम कीमत पर मशीन उपलब्ध कराई है। लॉग्स बेचकर गोशाला को फायदा तो होता ही है। साथ ही गोबर के निस्तारण की समस्या भी दूर हो जाती है। निस्तारण भी एक बड़ी समस्या है। हमारे ग्रुप में 18 छात्र हैं। सभी बीटेक के अलग-अलग साल में हैं।

पेड़-पर्यावरण बचाने की मुहिम, गोबर से बने लॉग्स से करेंगे होलिका दहन, गोशालाओं में लॉग्स बनवा रहे आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स

तरुण सिसोदिया |नई दिल्ली

पेड़ और पर्यावरण को बचाने की मुहिम के तहत इस साल दिल्ली-एनसीआर में 20 से ज्यादा जगह होलिका दहन लकड़ी से न कर गोबर से बने लॉग्स से होगा। गोबर से बने ये लॉग्स उन जगहों पर पहुंच भी गए और कुछ जगहों पर इन्हें सजा भी दिया है। यह लॉग्स आईआईटी दिल्ली के छात्रों के एक ग्रुप ने लोगों को उपलब्ध कराए हैं। गाय के गोबर से बने लॉग्स से होलिका दहन दिल्ली में साउथ दिल्ली के वसंतकुंज की कई सोसायटियों, ग्रेटर कैलाश, आरकेपुरम और मयूर विहार में होगा। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी गोबर के लॉग्स से होलिका दहन होगा। दिल्ली-एनसीआर में 20 जगह होने वाले होलिका दहन कार्यक्रमों के लिए 5000 किलो गोबर के लॉग्स भेजे गए हैं। लॉग्स की मात्रा से साफ है कि कम से कम इतनी लकड़ी तो जलने से बचेगी ही।

गुड़गांव में ड्रग कंट्रोल विभाग ने छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखे 2.5 लाख मास्क किए जब्त

भास्कर न्यूज. गुड़गांव, गुड़गांव में कोरोना वायरस के फैलने से डर से लोग मास्क खरीदने के लिए परेशान हैं लेकिन मास्क नहीं मिल रहे थे। ऐसे में ड्रग कंट्रोल विभाग शनिवार से सक्रिय हो गया। शनिवार को ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने छापेमारी कर 2600 मास्क बरामद किए थे। वहीं रविवार को साउथ सिटी में छापेमारी कर 2.5 लाख मास्क जब्त किए हैं। शनिवार को पकड़े गए मास्क को नागरिक अस्पताल के डाक्टरों को डोनेट कर दिया गया है। जबकि 2.5 लाख मास्क को 20 रिटेलर को दिए जाएंगे, जो एमआरपी पर 20 रुपए प्रति मास्क बेचने के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्क की कालाबाजारी करने की तैयारी थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। जब्त किए गए मास्क की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही रही है। ड्रग कंट्रोलर को गुप्त सूत्रों से सूचना

वाड्रा के करीबी पूर्व विधायक नागर व 3 भाइयों का आईटी ने खंगाला रिकॉर्ड

इधर, शाहीनबाग में प्रदर्शन जारी, पहले के मुकाबले कम जुट रही है भीड़

सदर बाजार में होली की खरीदारी करने उमड़ी भीड़

लॉग्स से प्रदूषण होता है कम, लकड़ी के मुकाबले सस्ते

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

खुफिया एजेंसी के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार सुबह आईएसआईएस से जुड़े 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों पकड़े गए दोनों आतंकी पति-प|ी हैं और ये आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से प्रभावित हैं। दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को ओखला के जामिया नगर से पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आतंकियों की पहचान जहांजेब सामी और उसकी प|ी हीना बशीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से संदिग्ध लिटलेचर, बुक और वीडियो बरामद की है। दोनों पिछले अगस्त महीने से दिल्ली में रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध आतंकी दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखला के जामिया नगर से पति-प|ी को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि दोनों के लिंक आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से रहे हैं। दोनों शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को भी भड़काने का काम कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-प|ी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी चला रहे थे। जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन से जोड़ना था।

शाहीनबाग में नागरिकता कानून के विरोध में पिछले साल पंद्रह दिसम्बर से चल रहा धरना प्रदर्शन अब भी जारी है। हालांकि, अब वहां पहले के मुकाबले उतनी भीड़ नहीं जुट पा रही है। पुलिस अब भी लगातार वहां बैठे लोगों से सड़क से हट जाने की अपील कर रही है।

पति-प|ी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से चला रहे थे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

_photocaption_नई दिल्ली|दिल्ली के सदर बाजार में रविवार को खासी भीड़ दिखी। होली के त्यौहार में पिचकारी, रंग, गुलाल समेत कई तरह के सामान खरीदते लोग नजर आए। वैसे तो यह बाजार रविवार को बंद रहता है लेकिन होली के कारण यह खुला था। बाजार में इतनी भीड़ थी कि चलना मुश्किल हो रहा था। *photocaption*

दिल्ली-एनसीआर में 20 से ज्यादा जगह गाय के गोबर से बने लॉग्स से होलिका दहन


बी-8, वसंतकुंज सोसायटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अरुण रोंगटा ने कहा कि आईआईटी के बच्चों ने हमें बताया कि लॉग्स से प्रदूषण कम होता है क्योंकि जलने के बाद राख जमीन पर ही रह जाती। यदि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने में कुछ योगदान दे सकते हैं तो देना चाहिए। फिर लकड़ी के मुकाबले ये लॉग्स सस्ते भी हैं। पहली बार लॉग्स से होलिका दहन करेंगे, देखते हैं कैसा अनुभव आता है। वसंतकुंज की ही बी-5-6 सोसायटी की महासचिव अमीना तलवार ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जो भी हो सकता है हम करते आए हैं। हमें बताया कि लकड़ी न जलाकर गोबर के लॉग्स जलाने से प्रदूषण कम होगा इसलिए हमने लॉग्स से होलिका दहन का फैसला किया है।

दिल्ली. एनसीआर**

नई दिल्ली, सोमवार 09 मार्च, 2020 |

04

मिली थी कि साउथ सिटी फेस वन के एन ब्लॉक के एक घर में लाखों की संख्या में मास्क अवैध रूप से रखे गए हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इन्हें यहां छिपाकर रखा गया था। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने यहां छापेमारी के दौरान सेकेंडों की संख्या में मास्क की पेटियां जब्त की। जिनमें करीब 2.5 लाख से ज्यादा मास्क पाए गए हैं। इन मास्क की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई। यह सारा माल दिल्ली के एक व्यापारी का था, जोकि मास्क का होलसेलर है। इसके अलावा खांडसा रोड और वजीराबाद से हजारों की संख्या में सेनिटाइजर की बोतलें जब्त की गई। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि इस सामान की असल खरीद कीमत पर इन्हें शहर के अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया जाएगा।

ड्रग कंट्रोल अधिकारी बोले- अब 20 रुपए में मास्क बेचने के लिए किया जाएगा रेट सार्वजनिक

गुड़गांव। साउथ सिटी फेस-1 में कालाबाजारी के लिए पकड़े गए मास्क व सैनिटाइजर के पैकेट चेक करते ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान।
खबरें और भी हैं...