पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर से गायब हुआ बच्चा मरा हुआ मिला मिट्टी के बिल में, सवाल ये कि वो वहां पहुंचा कैसे...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला. एक दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से गायब हुए 14 साल के बच्चे का शव सेक्टर-28 में एक गड्‌ढे में मिला। बिल नुमा इस गड्‌ढे से सिर्फ उसके पैर ही नजर आ रहे थे। हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने मर्डर कर गड्‌ढे के अंदर शव दबाने के लिए डाल दिया हो। पुलिस यहां पहुंची, जिसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया। ये था पूरा मामला...

 

- 14 साल का पहाड़ी सोमवार को घर से खेलने के लिए निकला था। शाम तक वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने सोचा कि किसी दोस्त के पास होगा। लेकिन रात करीब 10 बजे तक जब वह नहीं आया तो घरवालों ने तलाशना शुरू किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

- मंगलवार शाम को एक लड़का सड़क के किनारे सैर कर रहा था। उसने देखा कि कोई मिट्‌टी में दबा पड़ा है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जेसीबी को बुलाया और गड्‌ढे से शव को बाहर निकाला। बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था और उसके हाथों के पास मोबाइल फंसा था। 

 

सवाल...आखिर गड्ढे में क्या लेने गया बच्चा

 

एसएचओ चंडीमंदिर महमूद खान ने बताया कि पहले तो इसे मर्डर माना जा रहा था, लेकिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार उसकी मौत दम घुटने से हुई है। हो सकता है कि वह इस गड्‌ढे में फंस गया हो। सवाल ये है कि वह गड्‌ढे में क्या लेने गया था। पोस्टमार्टम के बाद सारी बात क्लियर हो पाएगी।