पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरौली(जयपुर). सोमवार को एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मंडरायल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर मंडरायल चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। घर में युवक के बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी। युवक के आत्महत्या का समाचार मिलते ही शादी की खुशी मातम में बदल गई। ये था पूरा मामला...
रानीपुरा निवासी रामचन्द्र राजपूत (22) बीए तृतीय वर्ष का स्टूडेंट था। सोमवार को उसकी करौली में परीक्षा थी। रामचंद्र सिंह रविवार रात को 10 बजे खाना खा कर सो गया। सोमवार सुबह रानीपुरा से थोड़ी दूर बजरंग सिंह राजपूत के खेत में नीम के पेड़ से शॉल से उसका शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना गांव के लोगों ने परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव उतरवाकर चिकित्सालय पहुंचाया व पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मौत का कारण अज्ञात, मोबाइल की कॉल डिटेल पर ही पुलिस का फोकस
अभी स्टूडेंट की मौत के कारण का पता नहीं चला है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिसके आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
रामचन्द्र कर रहा था पुलिस भर्ती की तैयारी
रामचन्द्र पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस एवं फौज की नौकरी के लिए भी तैयारी कर रहा था। वह सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से जाता था। उस दिन वह कब घर से निकला किसी को पता नहीं चल सका।
मातम में बदला खुशी का माहौल
रामचंद्र तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसका बीच वाला भाई ड्राइवर व बड़ा भाई मार्बल फिटिंग का कार्य करता है। 11 दिन बाद 29 अप्रैल को उसके बड़े भाई श्याम सिंह की शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। जैसे ही रामचंद्र के आत्महत्या की सूचना मिली शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.