पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. जेल से जमानत पर छूटते ही एक युवक गोलमुरी केबुल टाउन के पास प्रेमिका के घर पहुंचा लेकिन प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख वह अपना कंट्रोल खो बैठा। उसके बाद युवक ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अपने घरवालों को बुला लिया। इस बीच स्थानीय लोग भी जुट गए। उन्होंने हंगामा किया तो पुलिस पहुंच गई और प्रेमिका व उसके साथी को थाने ले गई। थाने में भी करीब डेढ़ घंटे तक खूब हंगामा हुआ। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। ये था पूरा मामला...
जेल से छूटे प्रेमी बागुनहातु रोड नंबर 4 निवासी पवन रविदास के अनुसार, फरवरी में उसकी शादी तय हुई थी। तिलक के दिन उसकी प्रेिमका ने गोलमुरी थाने में यौनशोषण की झूठी शिकायत कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कारण उसकी शादी नहीं हो सकी। युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह गर्भवती है। वह जेल में भी मिलने आती थी। कोर्ट में युवती से शादी करने का समझौता किया तो बुधवार को जमानत मिली। जेल से निकलने के बाद वह युवती के घर गया तो उसे बिरसानगर के दिलबाग सिंह के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में देखा। दरवाजा खटखटाने पर युवती ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला को बाहर से कुंडी लगा दी। पवन के अनुसार, जिस युवती के कारण उसकी शादी नहीं हुई, वह अब दूसरे युवक के साथ संबंध बना रही है। ऐसे में वह युवती से शादी नहीं करेगा।
युवती ने पुलिस को बताया ऐसा
इधर, पकड़े जाने पर युवती ने पहले पुलिस को बताया- वह किराये के घर में रहती है। घर खाली कर बारीडीह जाना था इसलिए दिलबाग सिंह को मदद करने के लिए बुलाया था। पवन व उसके घरवालों ने युवती पर दबाव बनाया तो उसने बताया- दिलबाग उसका प्रेमी है और उसके साथ उसने शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। युवती ने बताया कि पवन रविदास के जेल जाने के बाद उसने गर्भपात करा लिया था।
महिला हाजत में प्रेमिका के साथी को बंद किया
पुलिस ने पवन की प्रेमिका के साथी दिलबाग को थाने में महिला हाजत में बंद कर दिया था। इधर, जानकारी मिलने पर दिलबाग की पत्नी व परिजन थाने पहुंचे। दिलबाग की पत्नी ने पति को बाहर निकालने के िलए हंगामा किया। थाने के एएसआई से उलझ गई। फिर पत्थर से महिला हाजत के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर बाहर निकाला। गोलमुरी थाने में ही दिलबाग को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका भिड़ गईं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.