पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे. 11 मई को पुणे के विमान नगर इलाके से बरामद हुई लड़की की अधजली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। क्राइम ब्रांच ने उसके हाथ पर बने टैटू को सुराग बनाते हुए सोमवार देर शाम उसके कातिल को अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया गया है। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने लड़की की पहले हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी बॉडी को जलने की कोशिश की। बता दें कि लड़की की डेड बॉडी की फोटोज कई दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी।
टैटू से हुई लड़की की पहचान
- क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 11 मई की शाम को विमान नगर पुलिस को एक लड़की की अधजली लाश मिली थी। पूरी बॉडी करीब 80 फीसदी तक जल चुकी थी और उसका चेहरा पहचानना मुश्किल था।
- लड़की के हाथ पर दो टैटू बने हुए थे। एक हाथ पर Aayodhya तो दूसरे पर A.B. लिखा था। इसके बाद पुलिस टीम ने कई टैटू बनाने वालों से पूछताछ की लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई।
- फिर साइबर टीम ने पुणे की 'अयोध्या' नाम की लड़कियों की पड़ताल फेसबुक पर शुरू की। सैकड़ों पेज सर्च करने के बाद पुलिस को पता चला कि इस नाम की एक लड़की कुछ दिन पहले अचानक धनोरी इलाके से गायब हो गई थी।
- इसके बाद लड़की के दोस्तों को फेसबुक के जरिए कांटेक्ट किया गया और पता चला की लापता हुई लड़की का नाम अयोध्या वैद्य है। अयोध्या की उम्र तकरीबन 25 साल थी।
ऐसे हुई लड़की की हत्या
- पुलिस को पता चला की अयोध्या धनोरी इलाके में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। जिस दिन वह लापता हुई उसे उसका बॉयफ्रेंड बालाजी लेने आया था। बालाजी हेयर ड्रेसर था और दोनों के दो साल से रिलेशन में थे।
- दोनों की मुलाकात भी सैलून में ही हुई थी। बालाजी पहले से शादीशुदा था और इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। 10 मई को बालाजी ने अयोध्या को मिलने के लिए ऑफिस के बाहर बुलाया और फिर अपने दोस्त अनिकेत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
- दोनों ने मिलकर उसपर कई बार चाकुओं से हमला किया और फिर शराब डालकर उसकी बॉडी को आग लगा दी।
घर से गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड
- इसके बाद सोमवार को पुलिस ने बालाजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इसका फ्रेंड फरार है। उसे पकड़ने के लिए एक टीम पुणे और आसपास के जिलों में भेजी गई है।
- अनिकेत खंडागले पर पहले भी कई मामले दर्ज है और उसी ने बालाजी को मर्डर के लिए उकसाया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.