पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. ब्रेकअप से गुस्साए ऊना (हिमाचल) के अखिल ने 20 साल की लड़की आंचल की गुरुवार तड़के गला रेतकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई एक अन्य लड़की मोनिका पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी हॉस्टल वार्डन काे दी। डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनिका को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी अखिल को उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। वहीं, एसपी बद्दी रानी बिंदू ने बताया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है। बी-फार्मा कर रहे आंचल और अखिल डॉ. रेड्डीज लैब बद्दी में इंटर्नशिप कर रहे थे। दोनों 2016 से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन अगस्त 2017 में ब्रेकअप हो गया। हाल ही में आंचल ने अखिल का नंबर ब्लाॅक लिस्ट में डाल दिया, जिससे वह नाराज था।
कत्ल करने के बाद अपने कमरे में जाकर आराम से सो गया अखिल
- डाॅ. रेड्डी कंपनी ने बी-फार्मा के तहत इंटर्नशिप कर रहे लड़के-लड़कियों के लिए हिल व्यू अपार्टमेंट के दो भवन किराए पर ले रखे थे। आंचल कुछ समय से अखिल से बात नहीं कर रही थी।
- गुरुवार तड़के 5 बजे अखिल सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देकर गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया। अखिल अांचल के अपार्टमेंट में पहुंचा।
- दोनों में कहासुनी हुई। अखिल बार-बार यही पूछता रहा कि वह उससे बात क्यों नहीं कर रही, मिल क्यों नहीं रही।
- अचानक अखिल ने आंचल के गले पर चाकू से हमला कर दिया। कमरे में मौजूद मनीषा ने बीच-बचाव करने की कोशिश कि लेकिन गुस्साए अखिल ने उस पर भी हमला कर दिया।
- मोनिका जैसे-तैसे करके जान बचाकर भागी। वहीं, आंचल के गले से खून बह रहा था और वह तड़प रही थी। लेकिन अखिल खड़ा होकर देखता रहा और उसकी मौत होने तक वहीं रहा।
- इसके बाद वह अपने अपार्टमेंट में जाकर आराम से सो गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.