पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां को पसंद नहीं था बेटी का ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी को मिलने रोका तो उसने मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर। प्रेमिका को मां ने प्रेमी के घर नहीं जाने दिया तो प्रेमी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमिका की मां के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर दी। नतीजतन उसकी मौत हो गई। यह घटनाक्रम सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के है। जहां एक अधेड़ महिला को उसकी पड़ोस में रहने तीन युवकों ने गुरुवार रात ईट, लातें-घूसों से मारपीट की। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। नतीजतन भोपाल रिफर करते समय उसकी मौत हो गई। 


मृतका की बेटी को भगा ले गया था आरोपी सुन्नू 
- प्यारी बाई की बेटी जानकी बाई का कहना है कि कुछ दिन पहले मेरी एक बालिग बहन को पड़ोस में रहने लड़का भगा ले गया था।

- वह उसके साथ दिल्ली में रह रहा था। मेरी मां ने मेरी बहन से फाेन पर बातचीत कर उसे सागर बुला लिया।

- इसके बाद सोनू मेरी बहन को अपने साथ रखने के लिए पीछे पड़ गया। मेरी मां ने इसका विराेध किया।

- इसी बात पर से गुरुवार की रात सोनू अपने दोनों भाइयों के साथ हमारे घर आया और मां के साथ गाली-गलौज करने लगा।

- बात बढ़ी तो इन लोगों ने पास ही पड़ी ईटें उठा-उठाकर हम लोगों को मारीं। 

- इस घटनाक्रम में मेरी मां के अलावा अन्य परिजन भी बुरी तरह से घायल हो गए। मां प्यारी बाई के सिर में अंदरूनी चोट थी।

- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने देर रात उन्हें भोपाल रैफर कर दिया। जहां रास्ते में सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...