पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में प्लाइट में किया प्यार कर इजहार, कहा विल यू मैरी मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। हर इंसान अपनी जिंदगी के कई पलों का यादगार बनाने की कोशिश करता है। खासकर प्यार कर इजहार हो या फिर शादी की रस्में। इंदौर के एक शख्स से प्रेमिका से प्यार का इजहार कुछ इस कदर किया कि प्रेमिका उसे ना नहीं बोल पाई और उसके गले से लगकर उसका इजहार कबूल कर लिया। यह वाक्या हुआ इंदौर एयरपोर्ट पर गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में। यहां एक युवक ने अपनी मंगेतर को प्लेन में खास अंदाज में अपने दिल की बात कही। प्लेन में सवार एक यात्री ने इस पूरे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो अब जमकर शेयर किया जा रहा है।

 

 

- हुआ यूं कि रविवार को इंदौर से गोवा जा रहे विमान में जब यात्री सवार हो रहे थे, तभी इंटरकॉम के माध्यम से एक आवाज आई 'विल यू मैरी मी'। हमेशा इंटरकॉम पर फ्लाइट से जुड़ी घोषणाएं सुनने के आदी सभी यात्री यह सुन हैरान रह गए। देखा तो इंटरकॉम एक यात्री नरेंद्र आनंदवानी के हाथ में था और यात्रियों में उनकी मंगेतर भी शामिल थी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक उनकी मंगेतर शर्माते हुए उन तक पहुंची। विमान के गेट के बाहर एरोब्रिज पर एयरलाइंस के स्टाफ के लोग अपने हाथ में विल यू मैरी मी लिखे पोस्टर लिए खड़े थे। यह देख नरेंद्र की मंगेतर ने उनसे शादी के लिए हां कह दी।

 

- एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि नरेंद्र नागपुर से इंदौर आए थे। इंदौर से गोवा जा रही फ्लाइट में सफर कर रही अपनी मंगेतर को सरप्राइज देना चाहते थे। उन्होंने एयरलाइंस के स्टाफ से अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज करने और उसे यादगार बनाने के लिए मदद मांगी और स्टाफ ने उनकी पूरी मदद भी की। ​

खबरें और भी हैं...