पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. इन दिनों सोशल साइट्स पर 18 साल की रोजलिन शर्दिया और 19 साल के नाथन युरियास की लव स्टोरी काफी पॉपुलर हो रही है। वैसे तो दोनों को डेट करते हुए सिर्फ तीन ही महीने हुए हैं, लेकिन कई न्यूज वेबसाइट्स पर फिलहाल इनके रोमांटिक लव चैट्स के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं। लड़की ने भेजी सेल्फी तो रो पड़ा प्रेमी...
ये स्क्रीनशॉट्स नाथन की गर्लफ्रेंड ने पिछले दिनों ट्विटर पर शेयर किया था। वहां उसके ट्वीट को 50 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया। दरअसल, पिछले गुरुवार को ये लव बर्ड्स डेट नाइट पर गए थे। वहां से दोनों अपने-अपने घर लौट गए। रात को चैट करते हुए नाथन ने रोजलिन से सेल्फी लेकर उसे भेजने की रिक्वेस्ट की। जब रोजलिन ने नाथन को अपनी 3 सेल्फी भेजी, तो उसने मैसेज पर लिखा कि वो उसकी सुंदरता को देखकर रो रहा है। पहली बार में रोजलिन को इस पर विश्वास नहीं हुआ। तब नाथन ने उसे अपनी तस्वीर भेजी, जिसमें उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।
सोशल साइट्स पर आ रहे हैं कमेंट्स
इस लव बर्ड की क्यूट कन्वर्सशन को पढ़ने के बाद लोगों ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने तो रोजलिन को नाथन से शादी तक करने की सलाह दे डाली है। वहीं, कई लड़कियों ने नाथन जैसे लड़के को डेट करने की चाहत जताई है। हालांकि ऐसे भी कई लोग हैं, जिन्होंने कपल से अपनी पर्सनल लाइफ को इस तरह से पब्लिक नहीं करने की सलाह दी है।
आगे देखिए फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.