पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अगर बॉडी पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाइए हो सकती है दिमाग से जुड़ी ये बीमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क। किसी भी तरह की बीमारी होने पर हमारी बॉडी कुछ समय बाद इसके संकेत देने लगती है। लेकिन जानकारी के अभाव के कारण हम इन्हें पहचान नहीं पाते हैं, जिसके कारण हम सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं ले पाते हैं। इन्हीं में से एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो दिमाग से जुड़ी है। इसका नाम है- ब्रेन स्ट्रोक। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की एक ज्वाइंट स्टडी के मुताबिक भारत में मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक है। मेदांता इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण कटारिया के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन अटैक ब्रेन में ब्लड सप्लाई कम हो जाने या रुक जाने के कारण होता है। ऐसा सिर की अंदरूनी नसों में ब्लीडिंग होने के कारण भी हो सकता है। इसके कारण ब्रेन की सेल्स काम करना बंद कर सकती हैं या डेड हो सकती हैं।

 

जब ब्रेन की सेल्स डेड होने लगती हैं तो बॉडी के कंट्रोलिंग फंक्शन भी प्रभावित होने लगते हैं। ब्रेन के जिस हिस्से पर असर ज्यादा पड़ा है, उसके हिसाब से बोलने, चलने, महसूस करने, हाथ-पैर हिलाने या मेमोरी पर असर पड़ता है। जिस भी व्यक्ति को यह बीमारी होती है उसके कुछ दिनों या महीनों पहले बॉडी कुछ संकेत देने लगती है। अगर इन संकेतों को सही समय पर पहचानकर ट्रीटमेंट ले लिया जाए तो इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में हम आपको ब्रेन स्ट्रोक के ऐसे ही 5 संकेत बता रहे हैं...