पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राजील विश्व कप जीतने के लिए तैयार है : काफू

ब्राजील विश्व कप जीतने के लिए तैयार है : काफू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राजील विश्व कप जीतने के लिए तैयार है : काफू

समाचार एजेंसी एफे ने काफू के हवाले से बताया, \"\"सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं। युवा होने के बावजूद ज्यादातर खिलाड़ी अहम टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं।\"\"
ब्राजील में हुए 2014 फीफ विश्व कप के सेमीफाइनल में जर्मनी ने मेजबान टीम को 7-1 की करारी शिकस्त दी थी।
काफू ने कहा कि उन्हें \"\"उम्मीद\"\" है कि \"\"यह विश्व कप ब्राजील के लिए शानदार रहेगा\"\" और नेमार यह दर्शाएंगे कि पिछले विश्व कप में जो हुआ, वह केवल संयोग मात्र था।
काफू ने कहा, \"\"नेमार विश्व कप में लोगों को यह दर्शाने के लिए उतरेंगे कि 2014 में जो हुआ वह केवल एक बुरा संयोग था।\"\"
उन्होंने नेमार के चोटिला होने पर कहा, \"\"मैं समझता हूं कि जितना समय नेमार ने चोट से उबरने और आराम करने के लिए लिया है, वह उनके लिए काफी अच्छा रहा है।\"\"
काफू ने ब्राजील के कुल 148 मैच खेले हैं और चार विश्व कप में भाग लिया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...