पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी शादी: मंडप में लगाया दवाइयों का स्टॉल, दूल्हा-दुल्हन ने किया बारातियों का मेडिकल चेकअप फिर लिए फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीड (महाराष्ट्र). आमतौर पर शादी के मंडप में शहनाई की गूंज सुनाई देती है लेकिन महाराष्ट्र के बीड जिले में एक ऐसी शादी हुई, जहां दवाइयों का स्टॉल लगा था और खुद दूल्हा-दुल्हन 12 डॉक्टरों की टीम के साथ बारातियों का मेडिकल चेकअप कर रहे थे। ये पहल जाधव परिवार की थी। ये था पूरा मामला...

- मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने पहले बारातियों का चेकअप किया फिर आवश्यक दवाइयां बांटकर शादी के बंधन में बंधे।

- अंबादास जाधव के परिवार में 12 लोग डॉक्टर हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ रही अंबादास की बेटी डॉ. रोहिणी की शादी डॉ. योगेश पडोल से हुई।

- घर में 12 डॉक्टर होने से अंबादास के परिवार ने कुछ अलग करने की ठानी। इस विचार को उन्होंने पूरे परिवार के सामने रखा और सभी मान गए।

- शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन ने कैंप लगाकर सभी बारातियों का चेकअप किया और दवाइयां भी बांटी। साथ ही गंभीर लोगों को अस्पताल भी रेफर किया।

 

कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही एक अनोखी शादी जिसमें लिए गए थे 10 फेरे

 

बिहार के सुपौल जिले में भी एक अनूठी शादी हुई, जिसमें नवविवाहित जोड़े ने 7 फेरे के बदले 10 फेरे लिए। जिले के रतनपुर गांव के रहने वाले तुलाकांत और प्रियंका ने 10 फेरे लेकर स्वच्छता अपनाने, दहेज नहीं लेने और बाल विवाह न करने का संदेश दिया।