पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामने आई नई लुटेरी दुल्हन, शादी का गेम खेल चुरा ले गई लाखों की ज्वैलरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शामली. शामली में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के महज 5 दिन बाद दुल्हन ढाई लाख रुपए के जेवर और लगभग 50 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गई। सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित दूल्हे का कहना है कि लड़की शादी करवाने वाले बिचौलिये के साथ फरार हुई है। एसपी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

बिचौलिए के साथ भागी दुल्हन

 

- शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य पुरी निवासी राकेश कुमार ने बीते 10 अप्रैल को हरिद्वार की रहने वाली लड़की से शादी की थी। रिश्ता राकेश के पुराने परिचित मेरठ जिले के कैराना निवासी विशाल ने बताया था।
- पीड़ित ने बताया, 'शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। हमारी शादी सारे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ 1.3 लाख रुपए में हुई थी। बीते शनिवार की सुबह जब हम उठे तो पत्नी घर पर नहीं थी। हमने आसपड़ोस में भी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चल। मां ने बताया, घर से लगभग ढाई लाख रुपए की ज्वैलरी और लगभग 50 हजार कैश भी गायब है। हमें शक है कि मेरी पत्नी ने ही ज्वैलरी-कैश लेकर विशाल के साथ भागी है, जिसने हमारी शादी करवाई थी।'
- एसपी शामली देव रंजन वर्मा ने बताया, हमारे पास लुटेरी दुल्हन का केस आया है। राकेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हम दुल्हन को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।