पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन ने लगाई फांसी, पति को खाना परोसकर चली गई थी जंगल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा(एमपी)। शादी के 10 दिन बाद पति के साथ खुशी-खुशी मायके आई नवविवाहिता ने पति को खाना परोसा और शौच का कहकर पास ही के जंगल  में चली गई। युवती ने यहां एक नीम के पेड़ पर चुनरी का फंदा डाला और फांसी लगा ली। पति ढूंढते वहां पहुंचा और पत्नी को झूलता देख पेड़ पर चढ़ा और दातों से चुनरी काटकर पत्नी को बचा लिया। पति उसे बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल लाया आैर भर्ती कराया। 

 

पति ने पेड़ पर चढ़कर बचाई पत्नी की जान
- परिजनों ने अस्पताल में बताया ज्योति (18) की शादी 11 मई को ग्राम भुजाखेड़ी (गुड़ी) के दिनेश (25) के साथ हुई थी।

- शादी के बाद वह पति के साथ शनिवार 19 मई को पहली बार मायके आई। सुबह 10 बजे पति को अपने हाथ से खाना परोसा और शौच का कहकर जंगल में चली गई।

- जब आधे घंटे तक वह नहीं आई तो परिजन और दिनेश उसे ढूंढने निकल पड़े। सभी ने गांव के खेत और कुओं में ज्योति को तलाश किया।

- दिनेश को एक कुएं के पास नीम के पेड़ पर ज्योति फांसी पर झूलती दिखाई दी तो वह तुरंत पेड़ पर चढ़ गया और चुनरी काटकर उसे बचा लिया। मामले में पुलिस ने अस्पताल में  युवती के बयान लिए हैं।