पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार के सामने अड़ाई स्कूटी और दुल्हन को लेकर भाग गया युवक, दूल्हा भी कार छोड़ फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.    निशातपुरा रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे कार के आगे एक युवक अपनी स्कूटी अड़ा देता है और चिल्लाने लगता है- मेरी बहन को ले जा रहे हैं। इन्हें पकड़ो। ड्राइवर के गाड़ी रोकते ही, लोग जमा हो जाते हैं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कार से दुल्हन उतरती है और स्कूटी पर बैठकर युवक के साथ भाग जाती है।

 

इधर, लोगों की बढ़ती भीड़ देेखकर कार में बैठा दूल्हा अपने 80 साल के दादा को लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस कार और ड्राइवर को पकड़कर थाने ले आए। घटना के काफी देर बाद निशातपुरा थाने पहुंचे दूल्हे के दादा ने बताया कि उन्होंने यह शादी एक लाख रुपए देकर तय की थी। हालांकि उन्होंने मामला दर्ज कराने से मना कर दिया।

एजेंट को एक लाख देकर की थी शादी

 

टीआई निशातपुरा चैन सिंह रघुवंशी के अनुसार जयपुर रास्थान निवासी 80 वर्षीय लादूराम का कहना है कि वे यहां अपने 40 वर्षीय पोते मान सिंह की शादी के लिए अाए थे। उन्होंने लोकल एजेंट बजरंग को शादी कराने के लिए एक लाख रुपए दिए थे। शुक्रवार रात वे जयपुर से कार से भोपाल पहुंचे। आरिफ नगर के एक होटल में ठहरे थे। सुबह बजरंग एक युवती और वकील के साथ पहुंचा। वहां पर शादी की पूरी लिखा-पढ़ी की गई। वहां से हम निशातपुरा की तरफ आ रहे थे कि तभी एक स्कूटी आकर रुकी और युवक चिल्लाने लगा। दुल्हन उसके साथ भाग गई, जबकि लोगों को जमा होते देख हमने वहां से निकलना ही उचित समझा।

खबरें और भी हैं...