पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविदिशा (मप्र)। मप्र में कन्यादान योजना के तहत होने वाले विवाह कार्यक्रमों में अव्यवस्थाओं की खबरें लगातार आ रही हैं। ताजा मामला लटेरी गांव का है। वहां विवाह के दौरान एक दुल्हन को धूप से बचने के लिए एक स्कूल के टॉयलेट में शरण लेनी पड़ी। दूल्हे को भी इस बात की कोई खबर नहीं थी कि उसकी दुल्हन कहां है।
कम पड़ गई जगह :
- दरअसल, विवाह सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन को बैठने के लिए जगह कम पड़ गई थी। लटेरी में अायोजित सम्मेलन में लगभग 270 जोड़ों की व्यवस्था पंडाल के नीचे की गई थी। 55 से 60 जोड़ों को खुले आसमान के नीचे धूप में ही बैठना पड़ा।
विवाह सम्मेलन में दीवार गिरने से 6 लोग घायल
विवाह सम्मेलन में स्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल पर बड़ी संख्या में लोग बैठे थे। इस कारण बाउंड्रीवाल गिर गई और 6 लोग घायल हो गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.