पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएस का वीडियो, कैमरन करेंगे आपात बैठक

आईएस का वीडियो, कैमरन करेंगे आपात बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रितानी सरकार की एक आपात बैठक हो रही है जिसमें चरमपंथी संगठन आईएस के हाथों एक ब्रितानी नागरिक का सिर क़लम किए जाने से पैदा हालात पर चर्चा होगी.

इस्लामी स्टेट की तरफ़ से जारी वीडियो में ब्रितानी नागरिक डेविड हेंस का सिर कलम होते हुए दिखाया गया है.

कैमरन ने इस घटना को दुष्टतापूर्ण गतिविधि बताया है.

इंटरनेट पर जारी इस वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति ब्रितानी अंदाज में अंग्रेज़ी बोल रहा है और आईएस के ख़िलाफ़ लड़ रहे कुर्द लड़ाकों की मदद करने के लिए ब्रिटेन के फ़ैसले की निंदा कर रहा है.

इस वीडियो में डेविड हेंस जैसा दिखने वाला व्यक्ति अपने घुटनों पर बैठा है.

हेंस का डेढ़ साल पहले सीरिया में अपहरण कर लिया गया था.

इस वीडियो में आईएस की क़ैद में मौजूद एक अन्य व्यक्ति का भी इसी तरह सिर क़लम करने की धमकी दी गई है.

(बीबीसी हिन्दी के क्लिक करें एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)