पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रांबे : एनपीआर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनपीआर के विरोध मे आयोजित बैठक में उपस्थित लोग।

मांडर | प्रखण्ड के ब्रांबे में गुरूवार को एनपीआर के विरोध मे सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी इरशाद इमाम की अध्यक्षता मे आयोजित इस सभा के माध्यम से आगामी 1 अप्रैल से शुरू हो रहे एनपीआर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान एनपीआर मे कई विसंगतियां है जिसे दुर करने के लिए पुरे देश मे आंदोलन हो रहा है लेकिन केन्द्र सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। झारखंड सरकार भी एनपीआर के मुद्दे पर खुलकर कुछ बोल नहीं रही है।इसलिए हमलोग हेमन्त सरकार की निंदा करते है। एक तरफ हेमन्त सोरेन कहते है कि अभी हमें एनपीआर को लेकर केन्द्र से कोई निर्देश नही मिला है। बैठक मे मुख्य रूप से मुखिया जयवंत तिग्गा, संजय तिग्गा, नरूल्लह हबीब नदवी, आबिद अंसारी,शमीम अख्तर आजाद, माईन अंसारी,सुलेमान अंसारी, एनामुल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...